Mobile Ki Battery Jaldi Khatam Ho Jata Hai | Battery बचाने का 10 आसान तरीका | Mobile Battery Saving Tips
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है रमेश और मैं आज आप लोगों को बताऊंगा आज के समय पर स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा जिंदगी की का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है Call, Instagram, WhatsApp, Facebook, ऑनलाइन पेमेंट, Game, इंटरनेट ब्राउज़र जैसे कामों के लिए दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में अगर फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लगता है तो हम लोग बहुत ज्यादा परेशानी हो जाते है !
लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि Mobile की Battery खराब हो गई है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता ज्यादा Screen Brightness Background में चलने वाले Apps Location मोबाइल Data GPS Gaming ज्यादा फोन का गर्म होना और कुछ गलत सेटिंग भी बैटरी तेजी से खत्म होने की वजह बन सकता है !
तो आज की इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल की Battery बचाने के 10 आसान और Practical तरीका Step by Step बताएंगे यह तरीका खास तौर पर Android स्मार्टफोन यूजर के लिए उपयोगी है !
नोट: आपके फोन के Brand और Android Version के अनुसार सेटिंग के नाम और उनका रास्ता अलग हो सकता है !
मोबाइल की Battery ज्यादा खत्म होने के मुख्य कारण :
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि Battery आखिर जल्दी खत्म क्यों होती है !
इसमें कुछ सामान्य कारण है !
- Screen Brightness बहुत ज्यादा होना
- Screen लंबे समय तक On रहना
- ज्यादा Battery इस्तेमाल करने वाले Apps
- Apps का Background में लगातार चलना
- GPS/Location का लगातार इस्तेमाल
- मोबाइल Data या 5G का ज्यादा इस्तेमाल
- Bluetooth Hotspot जरूरत ना होने पर भी On रहना
- ज्यादा Gaming या Video Streaming
- Mobile का ज्यादा गर्म होना
- पुरानी या कमजोर Battery
Google की Android Help के अनुसार Screen Background Activity, Location, Connectivity और ज्यादा Processing जैसे काम Battery Consumption बढ़ा सकते हैं !
आईए जानते हैं Battery बचाने के आसान तरीके !
1. Screen Brightness कम रखें !
मोबाइल की Screen पर Battery का बड़ा हिस्सा रहता है अगर आपने Brightness हमेशा 100% करके रखी है तो Battery जल्दी से खत्म हो सकते हैं ।
क्या करें ?
- फोन की Setting खोलें !
- इसके बाद Display पर जाएं !
- फिर Brightness को जरूरत के हिसाब से कम करें !
- अगर आपका फोन में Auto Brightness है तो उसे On कर सकते है !
बहुत ज्यादा Brightness को रखने के बजाय आप ऐसा Brightness रखें जिसमें Screen आसानी से दिखाई दे !
Google भी Battery बचाने के लिए Screen Brightness कम रखना और Screen को जल्दी बंद होने के लिए सेट करने का ही सलाह देती है !

2. Screen Timeout कम करें ?
कई लोगों का Mobile इस्तेमाल होने के बाद भी काफी देर तक Screen On रहती है इसे बिना ज़रूरत के ही Battery खर्च होती रहती है !
तो क्या करें ?
- सबसे पहले Setting खोलें !
- फिर Display पे जाएं !
- इसके बाद Auto Screen Off के ऊपर क्लिक करें !
- फ़िर समय को कम चुने !
- 30 second या 1 minute
अगर आप मोबाइल को इस्तेमाल करने के बाद छोटा Screen Timeout Set करके रखते हैं तो Battery बचाने में मदद कर सकता है !

3. पता करें कौन-सा Apps सबसे ज्यादा Battery खा रहा है ?
अगर आपके फोन में अचानक तेजी से Battery खत्म हो रही है तो सबसे पहले यह पता लगाना चाहिए कि कौन-सा Apps से आपका Phone का Battery ज्यादा इस्तेमाल कर रही है!
कैसे चेक करें?
- सबसे पहले Setting खोलें !
- फिर Battery पर जाएं !
- इसके बाद नीचे Battery Usage by Apps देखें!
- कौन-सा Apps ज्यादा Battery Use कर रही है !
Android फोन में Battery Usage के जरिए आप यह देख सकते हैं कि कौन कौन-सा Apps ज्यादा Battery इस्तेमाल कर रही है !
तो अगर कोई ऐसा App है जिसका आप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन वह App लगातार ज्यादा Battery खत्म कर रहा है तो उसके Background Usage को Restrict background activity करें या App की जरूरत न होने पर App को Uninstall कर सकते हैं !

4. Background में चलने वाले Apps को Control करें ?
कुछ Apps को आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं फिर भी आपके Background में Apps Activity कर रही हैं !
तो इससे भी आपका फोन का Battery जल्दी-जल्दी उतर जाती हैं!
क्या करें ?
- सबसे पहले Setting को खोलें !
- इसके बाद Apps में जाएं !
- इसके बाद App Management के ऊपर क्लिक करें !
- यहां पर सभी Apps मिल जाएगा जिसमें आप Restrict कर सकते हैं !
लेकिन ध्यान रखें ये हर एप्स में Restrict करना सही नहीं है क्योंकि Massanging, Email या जरूरी Apps की Background Activity सीमित करने से नोटिफिकेशन देर से आ सकती है !
Google भी मोबाइल की Battery बचाने के लिए ज्यादा Battery इस्तेमाल होने वाले Apps की Background Activity को नियंत्रित करने का ही सलाह देती है !

5. जरूरत न होने पर Location और GPS बंद रखें !
Location की जरूरत Google Maps, Navigation, Cab Apps और कुछ दूसरे Apps को ही होती है लेकिन अगर आपको Location की जरूरत नहीं है तो आपको इसे लगातार On रखने की जरुरत नहीं है !
क्या करें ?
- सबसे पहले Quick Setting खोलें !
- और जरूरत न होने पर Location Off करें !
या
- Setting को खोलें !
- Location पर जाएं !
- और Location को जरूरत न होने पर Off करें !
किसी भी Apps को लोकेशन की जरूरत ना हो तो उसका Permission को Off करके रखें!
ध्यान रखें: Location Off करने पर Google Maps, Navigation और कुछ Lication Based Features सही तरीके से काम नहीं करेगा !
Google के अनुसार Location और GPS जैसी सुविधा का लंबे समय तक इस्तेमाल में Battery Consumption बढ़ा सकता है !

6. जरूरत ना होने पर Bluetooth, Hotspot और दूसरे Connection बंद करें !
अगर Bluetooth, Hotspot या दूसरे Connenctivity Features की जरूरत नहीं है तो उसे आवश्यक नहीं है On रहना इसके बजाय उसे Off रखें !
खासकर मोबाइल Hostpot का इस्तेमाल होने पर Battery पर ज्यादा असर पड़ता है क्योंकि फोन लगातार दूसरे डिवाइस को इंटरनेट उपलब्ध कर रही है !
Battery बचाने के लिए:
- Hostpot जरूरत न होने पर Off करें !
- Bluetooth का इस्तेमाल न होने पर Off करें !
- जरूरत होने पर Location Off कर सकते हैं !
- बहुत कम Network वाले क्षेत्र में बैटरी तेजी से खर्च होती है !
Google भी मोबाइल की Battery बचाने के लिए जरूरत न होने वाली Connectivity और Location की सीमित करने की सलाह देती है !

7. Battery Saver Mode का इस्तेमाल करें !
जब कम Battery हो और आपको फोन को ज्यादा समय तक चलना हो तो Battery Saver Mode उपयोगी हो सकता है !
Battery Saver Mode On कैसे करें ?
- सबसे पहले Setting खोलें !
- इसके बाद Battery Setting में जाएं !
- फिर Power Saving Setting खोलें!
- फिर Video Battery Saver में क्लिक करें !
- इसके बाद Battery Saver को ऑन करें !
या quick setting में भी battery saver को on कर सकते हैं !
Battery Saver Background Activity और कुछ दूसरे Functions को सीमित कर सकता है इसलिए कुछ Notifications या Processes में थोड़ी देरी हो सकती है !
कब-कब इस्तेमाल करें !
- Battery बहुत कम हो
- बाहर है और चार्ज काम हो
- लंबे यात्री के दौरान
- फोन में Emergency के लिए बचाकर रखना हो

8. Dark Mode इस्तेमाल करें ?
अगर आपके फोन में Dark Mode उपलब्ध है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं !
Dark Mode On कैसे करें !
- सबसे पहले Setting खोलें !
- Display पर क्लिक करें !
- Dark Theme या Dark Mode पर क्लिक करें !
- इसके बाद Dark Mode को On करें !
या quick setting में भी dark mode मिल जाता है वहां से भी dark mode को on कर सकते हैं !
Google के अनुसार Dark Theme कुछ Screens पर बैटरी बचाने में मदद कर सकता है oled/amoled display वाले फोन में इसका फायदा कुछ स्थिति में ज्यादा हो सकता है !

9. Mobile को ज्यादा गर्म होने से बचाएं !
Heat Battery की दुश्मन हो सकती है।
अगर फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो बैटरी तेजी से खत्म हो सकता है और लंबे समय में बैटरी पर भी खतरनाक असर पड़ सकता है
Mobile को गर्म करने वाले कुछ काम:
- लंबे समय तक Heavy Gaming
- लंबे समय तक Camera इस्तेमाल करना
- Charging के दौरान बहुत Heavy काम करना
- गर्म वातावरण में फोन का इस्तेमाल
- लंबे समय तक वीडियो या नेवीगेशन
Google के Android Help के अनुसार फोन गर्म होने पर Battery जल्दी से खत्म हो सकते हैं और अत्यधिक गर्म बैटरी नुकसान भी पहुंचा सकती है !
इसलिए फोन बहुत गर्म हो जाए तो कुछ समय के लिए Heavy Apps को बंद करके उसे सामान्य तापमान पर रख दे !
10. Mobile और Apps को Update रखें !
कभी-कभी बैटरी की समस्या software update या Apps की समस्या के कारण भी हो सकती है इसलिए software update को समय-समय पर चेक करें ।
Software update
- सबसे पहले Setting खोलें !
- फिर सबसे नीचे systems पर जाएं !
- इसके बाद software update के ऊपर क्लिक करें और चेक करें!
- अगर Software Update आया है तो Update करें !
ध्यान दें: कुछ-कुछ Mobile के अंदर यह विकल्प अलग जगह पर भी हो सकता है !

Apps update
- Google Play Store खोलें !
- Profile पर क्लिक करें !
- Manage App and Device पर जाएं !
- Update Available पर चेक करें !
- जरूरत के अनुसार Apps को Update करें !
Google के अनुसार बैटरी को बचाने के लिए Apps Update और Software Update का सलाह देती है !

Bonus tips Mobile को Restart करके देखें !
अगर बैटरी अचानक बहुत ही ज्यादा तेजी से उतर रही है तो एक बार मोबाइल को Restart करना भी उपयोग हो सकता है !
Restart कैसे करें ?
- Power button और Volume के ऊपर वाला बटन एक साथ दबाकर रखें !
- इसके बाद Restart का ऑप्शन मिलेगा इसके ऊपर क्लिक करें !
- इतना करने के बाद आपका मोबाइल Restart हो जाएगा !
Google की guidance मैं भी बैटरी समस्या के दौरान फोन को Restart करना सही माना गया है !

अगर सब कुछ करने के बाद भी Battery जल्दी खत्म हो तो क्या करें ?
अगर आप ऊपर में बताए गए सभी तरीका को आजमा ने के बाद भी Battery बहुत ही तेजी से खत्म हो जा रही है तो समस्या केवल Battery Setting में नहीं हो सकती !
इन चीजों को चेक करें ?
1. Battery Health
अगर मोबाइल काफी पुराना हो गया है तो बैटरी की क्षमता समय के अनुसार काम हो सकती है !
2. किसी एक App की असामान्य Battery Usage
Battery Usage में जाकर देखें की कोई App लगातार असामान्य रूप से ज्यादा बैटरी तो नहीं खा रही है !
3. Mobile बहुत गर्म तो नहीं हो रहा !
लगातार ज्यादा गर्म होने पर समस्या Hardware या Software दोनों से संबंधित भी हो सकता है !
4. Software update
देखें Mobile में कोई भी Software Update आया है या नहीं !
5. Service Center
अगर Battery बहुत जल्दी से उतर जाता है तो Mobile असामान्य रूप से गरम होता है या बैटरी खुलना जैसी समस्या दिखाई देती है तो Mobile के अनुसार Service Center में जांच करवाना बेहतर है !
Battery बचाने के लिए कौन सी Setting सबसे पहले बदले ?
अगर आप सभी सेटिंग को एक साथ बदलना नहीं चाहते हैं तो आप यह 5 Setting को बदल सकते हैं !
- Brightness कम करें !
- Screen Timeout कम करें !
- Battrey Usage से कौन-सा Apps ज्यादा बैटरी ले रहा है देखें !
- जरूरत न होने पर Location/Hostpot को बंद करें !
- जरूरत पड़ने पर Battery Saver On करें !
इसके बाद मोबाइल का Battery Usage कुछ समय दिखाकर तय करें कि और कौन सी Setting बदलने की जरूरत है !
क्या फोन की Battery को हमेशा 0% तक चलना चाहिए !
नहीं। आधुनिक रूप से मोबाइल की Battery को बार-बार पूरी तरह से 0% तक पहुंचाना जरूरी नहीं है !
Google के अनुसार बैटरी की क्षमता को देखते हुए बार-बार 0% से 100% तक पूरा करने की आवश्यक नहीं है !
इसलिए केवल Battery Calibration के नाम पर फोन को बार-बार पूरी तरह से Discharge करने की जरूरत नहीं है !
क्या Charging के दौरान Mobile को इस्तेमाल करना चाहिए !
Charging के दौरान सामान्य हल्का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन Heavy Gaming/Video जैसे कामों पर Battery पर असर पड़ता हैं !
अगर मोबाइल Charging के दौरान बहुत गर्म हो रहा है तो Heavy Gaming या दूसरे ज्यादा Process वाले कामों से बचना बेहतर है !
सबसे महत्वपूर्ण बात की मोबाइल को अत्यधिक गर्म होने से बचाया जाए !
निष्कर्ष :
Mobile की Battery जल्दी खत्म होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि बैटरी खराब हो गया है कोई बार Screen Brightness, Background Apps, Location, Gaming, Video चलना और फोन का गर्म होना बैटरी जल्दी से खत्म का कारण हो सकता है !
अगर आपके मोबाइल में Battery तेजी से खत्म हो रही है तो सबसे पहले Battery Usage चेक करें ज्यादा बैटरी लेने वाले Apps की पहचान करें ! Screen Brightness और Timeout को सही करें और जरूरत न होने पर Location Hostpot जैसे सुविधा को बंद करें !
इसके अलावा Battery कम होने पर Battery Saver Mode का इस्तेमाल करें और Mobile तथा Apps को Update रखें !
अगर इन सभी उपयोग के बाद भी बैटरी लगातार बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो Mobile की Battery या Hardware की जांच करवाना सही रहेगा !
इन छोटी सी बदलाव से आप अपने मोबाइल की बैटरी को रोजमर्रा के इस्तेमाल से ज्यादा समय तक चला सकते हैं !
तो अगर आप सभी लोगों को यह पोस्ट पसंद आया है तो लाइक, शेयर और कमेंट करना ना भूले !
(FAQ) अक्सर पूछने वाला सवाल:
क्या Dark Mode से बैटरी बचती है !
कुछ परिस्थितियों में Dark Theme बैटरी बचाने में मदद कर सकता है OLED AMOLED DISPLAY वाले फोन में इसका प्रभाव अधिक हो सकता है !
Mobile की Battery जल्दी खत्म हो रही है तो सबसे पहले क्या करें !
सबसे पहले Setting खोलें Battery Usage में जाकर देखें कि कौन सी Apps सबसे ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल कर रही है इसके बाद Screen Brightness, Screen Timeout और Background Apps यूजेस को चेक करें !
क्या Mobile गर्म होने से Battery जल्दी खत्म होती है !
हा। अत्यधिक Battery गरम होने के कारण से जल्दी Battery खत्म हो सकती है और लंबे समय में बैटरी का नुकसान भी हो सकता है !
क्या Battery Saver Mode हमेशा On रखना चाहिए !
जरूरी नहीं Battery Saver Mode On रखें कम बैटरी होने पर उपयोग करें लेकिन इसे ऑन करने पर कुछ Background Activity Feature और नोटिफिकेशन सीमित या Delayed हो सकते हैं !
क्या Background Apps Battery खत्म करते हैं ?
हा। कुछ Apps Background में Activity करते हैं और बैटरी इस्तेमाल करते हैं Battery Usage पर जाकर ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले Apps का पहचान कर सकते हैं!
1 thought on “Mobile Ki Battery Jaldi Khatam Ho Jata Hai | Battery बचाने का 10 आसान तरीका | Mobile Battery Saving Tips”