मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है ! Android phone में Network Problem ठीक कैसे करें ?

मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है ! Android phone में Network Problem ठीक कैसे करें ?

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है रमेश कुमार रवानी और मैं आज आपको बताऊंगा क्या आपके भी android फोन में अचानक Network चला गया है और आपके फोन में Emergency call only या No Network दिखाई दे रही है या फिर मोबाइल में Network है लेकिन किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं तो आवाज कट-कट कर आ रही है और इंटरनेट चला रहे हैं तो इंटरनेट में भी बहुत ही ज्यादा परेशानी कर रही है !

मोबाइल में Network की समस्या कई कारण से हो सकती है कभी-कभी आपके आसपास नेटवर्क कवरेज कम होने के कारण भी ऐसा हो सकती है या सिम कार्ड मोबाइल नेटवर्क सेटिंग या किसी Temporary नेटवर्क प्रॉब्लम के वजह से भी यह परेशानी आ सकती है !

तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको android फोन में नेटवर्क प्रॉब्लम होने वाली समस्या को ठीक करने के कुछ आसान और practical तरीके स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा तो आप पहले आसान तरीका को ट्राई करें अगर समस्या ठीक नहीं होता है तो आगे दिए गए दूसरे तरीका को फॉलो करें ?

नोट : अलग-अलग android मोबाइल कंपनी और android versions में सेटिंग के नाम और लोकेशन थोड़ा बहुत अलग हो सकते हैं !

मोबाइल में Network Problem होने पर क्या-क्या समस्या आती है ?

Network की समस्या केवल नेटवर्क नहीं आ रहा है इसका इतना तक सीमित नहीं होता इसका कारण आपको कई तरीके की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ?

उदाहरण के लिए

  • मोबाइल में Network Signal नहीं आना
  • Emergency call only दिखना
  • No Network दिखाई देना
  • Call किसी को न लगना
  • Incoming कॉल नहीं आना
  • SMS आने जाने में प्रॉब्लम
  • मोबाइल डाटा काम नहीं करना
  • 4G या 5G नेटवर्क नहीं दिखाई देना
  • बार-बार कॉल ड्रॉप होना
  • नेटवर्क बार-बार गायब होना
  • बहुत कमजोर नेटवर्क सिग्नल मिलाना

अगर आपके फोन के अंदर इनमें से कोई भी प्रॉब्लम आ रही है तो नीचे दी गई तारिक को एक-एक करके इस्तेमाल कर सकते हैं !

आपके android फोन में मोबाइल Network Problem को ठीक कैसे करें ?

आई मैं आप लोगों को एक-एक करके उन तरीकों को आसान भाषा में समझते हैं जिससे आपके android फोन में Network Problem Sloved कर सकते हैं

1. Airplane Mode को ON और OFF करें ?

सबसे आसान तरीका अपने फोन में नेटवर्क समस्या आ रही है तो सबसे पहले Airplane Mode को ऑन करें फिर उसे ऑफ करके देख सकते हैं !

इसके लिए

  1. सबसे पहले अपने फोन की स्क्रीन के ऊपर से नीचे तरफ swipe करें !
  2. Quick सेटिंग के अंदर Airplane Mode का ऑप्शन खोजें !
  3. इसके बाद Airplane Mode को ऑन करें !
  4. ऑन करने के बाद लगभग 10 से 15 सेकंड तक इंतजार करें !
  5. अब airplane mode को ऑफ कर दें !
  6. कुछ सेकेंड के लिए इंतजार करें फिर देख Network single वापस आया है या नहीं !

Airplane Mode को ऑन और ऑफ करने से फोन का wirelass connection अस्थायी रूप से बंद होकर दोबारा connect हो सकता है कोई बार अगर आपका फोन temporary नेटवर्क प्रॉब्लम में ये simple स्टेप आपका मदद कर सकता है जिससे आपका नेटवर्क प्रॉब्लम ठीक हो सकता है !

android phone network problem
android phone network problem

2. अपने android फोन को Restart करें ?

अगर आपके एंड्रॉयड फोन में airplane mode को ऑन ऑफ करने के बाद भी नेटवर्क नहीं आ रहा है तो अगला आसान तरीका फोन को Restart करना है !

इसके लिए

1.सबसे पहले आपने फोन का पावर बटन और साउंड का नीचे बटन को दबा कर रखें!
2. स्क्रीन पर आने वाले ऑप्शन में Restart Option को चुने !
3. इसके बाद आपका फोन बंद होकर दोबारा चालू होने का इंतजार करें !
4. आपका मोबाइल चालू होने के बाद नेटवर्क सिगनल को चेक करें !

फोन को Restart करने से कोई Temporary Software और Connectivity प्रॉब्लम दूर हो सकती है !

android phone network problem
android phone network problem

3. Sim Card को Check करें ?

कोई बार नेटवर्क का प्रॉब्लम आपका सिम कार्ड से भी हो सकता है अगर आपका सिम कार्ड सही तरीके से लगा नहीं है तो फोन network connect नहीं कर पाएगा !

इसके लिए अपना सिम कार्ड को निकाल कर दोबारा सिम कार्ड को अच्छे से डालें और चेक करके देख सकते हैं !

इसके लिए

  1. सबसे पहले अपना फोन को बंद करें !
  2. सिम Tray को बाहर निकले !
  3. Sim card की position check करें !
  4. फिर देख की सिम कार्ड या सिम tray का कोई visible damage तो नहीं है !
  5. सिम कार्ड को सही तरीके से दोबारा लगाएं!
  6. सिम tray को फोन में वापस लगे !
  7. अब फोन को ऑन करें !
  8. कुछ समय इंतजार करने के बाद नेटवर्क सिगनल को चेक करें !

ध्यान दें : सिम निकालने और लगाने का जो तरीका है यह आपके मोबाइल के मॉडल के अनुसार अलग हो सकता है !

अगर सिम कार्ड किसी दूसरे compatible फोन में भी नेटवर्क नहीं पकड़ रहा है तो सिम कार्ड नेटवर्क provider में जुड़ी समस्या हो सकता है !

android phone network problem
android phone network problem

4. Preferred Network Type को चेक करें !

अगर आपके फोन में नेटवर्क सिगनल कामचोर है यह 4g/5g नेटवर्क सही तरीके से नहीं आ रही है तो आपका नेटवर्क preferred type की सेटिंग को चेक करना चाहिए !

लगभग अधिकांश एंड्रॉयड फोन में यह सेटिंग मोबाइल नेटवर्क या सिम सेटिंग के अंदर मिल जाता है !

उदाहरण के लिए

  1. सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग को ओपन करें !
  2. इसके बाद मोबाइल नेटवर्क के ऊपर क्लिक करें !
  3. फिर अपना सिम कार्ड को सेलेक्ट करें अगर आपके फोन में दो सिम कार्ड लगा है तो जिस सिम कार्ड में प्रॉब्लम है वह सिम कार्ड को सेलेक्ट करें !
  4. इसके बाद नीचे में Preferred Network Type के ऊपर क्लिक करें !
  5. इसके बाद अगर आपका फोन 5G है और 4G के अंदर सिलेक्ट है तो उसे 5G करें !

इतना करने के बाद भी अगर आपका फोन में नेटवर्क सही से नहीं आ रहा है तो हो सकता है कि आपको आगे और सेटिंग करना होगा !

android phone network problem
android phone network problem

5. Access Point Names को Reset करें ?

अगर आप अपने फोन से किसी को कॉल करते हैं या इंटरनेट चलाते हैं और आपका नेटवर्क नहीं आ रहा है तो Access Point Names को रिसेट करना होगा !

इसके लिए

  1. सबसे पहले सेटिंग ओपन करें !
  2. फिर मोबाइल नेटवर्क के ऊपर क्लिक करके सिम को सेलेक्ट करें !
  3. इसके बाद नीचे access point names का ऑप्शन मिलेगा इसके ऊपर क्लिक करें!
  4. इसके बाद राइट साइड ऊपर में 3 डॉट के ऊपर क्लिक करें !
  5. फिर आपको Reset Access Point मिलेगा इसके ऊपर क्लिक करें !
  6. इसके बाद रिसेट के ऊपर क्लिक करके एक्सेस प्वाइंट नाम को रिसेट करें !
  7. रिसेट होने के बाद दोबारा ऑटोमेटिक एक्सेस प्वाइंट नाम क्रिएट हो जाता है

इतना करने के बाद अगर आपका फोन के अंदर नेटवर्क का प्रॉब्लम आ रहा था तो इस प्रकार से solution हो सकता है !

android phone network problem
android phone network problem

6. Mobile Data को ऑफ करके दोबारा ऑन करें !

अगर आपके फोन में नेटवर्क सिगनल दिखाई दे रहा है लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा है तो अपने मोबाइल डाटा को एक बार ऑफ करके दोबारा ऑन करके देखें !

इसके लिए

  1. सबसे पहले Quick सेटिंग खोलें !
  2. फिर मोबाइल डाटा को ऑफ करें !
  3. इसके बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद मोबाइल डाटा को ऑन करें !
  4. अब आप किसी भी वेबसाइट या किसी भी एप्लीकेशन को खोलकर अपना इंटरनेट को चेक करें !

अगर फिर भी आपका इंटरनेट नहीं चल रहा है तो यह भी चेक करें कि आपका सिम में एक्टिव डाटा प्लान है या उपलब्ध नहीं है !

android phone network problem
android phone network problem

7. सही Sim कार्ड को Mobile Data के लिए सिलेक्ट करें ?

अगर आपके फोन में दो सिम कार्ड लगा हुआ है तो आपको चेक करना है कि आपका मोबाइल डाटा कौन सा सिम कार्ड में सेट है क्योंकि अगर आपका दूसरा सिम कार्ड में सिलेक्ट है और दूसरा वाला सिम में रिचार्ज नहीं है तो आपका सिम कार्ड नहीं चलेगा !

इसके लिए

1.सबसे पहले सेटिंग को ओपन करें !
2. फिर मोबाइल नेटवर्क के ऊपर क्लिक करें !
3. इसके बाद ऊपर में सिम 1 और सिम 2 देखने को मिलेगा !
4. जिस सिम में रिचार्ज है उसे सेलेक्ट करके मोबाइल डाटा को ऑन करें !

अगर आपका यह प्रॉब्लम है तो आपका दूसरा सिम कार्ड में डाटा ऑन था यह प्रॉब्लम आपका सॉल्व हो जाएगा !

android phone network problem
android phone network problem

8. अपने फोन में Sottware अपडेट चेक करें !

अभी तक मैंने जितने भी आपको solution बताया इन सभी सॉल्यूशन के बाद भी अगर आपका नेटवर्क प्रॉब्लम Sloved नहीं हुआ तो अब आपके फोन में software update आया होगा तो software update करे !

  1. सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग को ओपन करें !
  2. इसके बाद सबसे नीचे सिस्टम एंड अपडेट का ऑप्शन मिलेगा इसके ऊपर क्लिक करें !
  3. इसके बाद यहां पर software अपडेट देखने को मिलेगा !
  4. अगर software अपडेट है तो software करें !

ध्यान दें : software update करने से हर प्रकार की नेटवर्क प्रॉब्लम ठीक होगी ऐसा कोई जरूरी नहीं है अपडेट उपलब्ध होने पर उसके डिटेल और requirements जरूर देखें !

android phone network problem
android phone network problem

9. Network setting को रिसेट करें !

अगर अभी भी समस्या ठीक नहीं हुआ है तो अब आपके नेटवर्क सेटिंग रिसेट करना पड़ सकता है तो नेटवर्क सेटिंग रिसेट कैसे करें ?

आपको घबराने की जरूरत नहीं है मैं आपका फोन रिसेट नहीं होगा सिर्फ़ आपका नेटवर्क सेटिंग रिसेट होगा!

नेटवर्क सेटिंग रिसेट करने से पहले ध्यान दें :

नेटवर्क रिसेट करने पर आपका फोन की कुछ saved network related setting हट सकती है उदाहरण के लिए saved wifi network और bluetooth कनेक्शन दोबारा सेटअप करने पड़ सकते हैं !

यह Advanced Solution है इसलिए इससे करने से पहले ध्यान से पढ़े !

कुछ Android फोन में यह ऑप्शन इस तरह से मिल सकता है

इसके लिए

  1. सबसे पहले सेटिंग को ओपन करें !
  2. इसके बाद नीचे बैकअप और रिसेट के ऊपर क्लिक करें !
  3. इसके बाद नीचे रिसेट फोन के ऊपर क्लिक करें !
  4. इसके बाद आपको रिसेट नेटवर्क एंड ब्लूटूथ सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा !
  5. इसके ऊपर क्लिक करने के बाद नीचे रिसेट के ऊपर क्लिक करें !
  6. इतना करने के बाद नेटवर्क सेटिंग रिसेट हो जाएगा !
android phone network problem
android phone network problem

10. अपना Sim कार्ड को दूसरे फोन में चेक करें ?

अगर आपका अभी भी नेटवर्क प्रॉब्लम का समस्या आ रहा है तो आपको दूसरे android फोन में अपना सिम कार्ड को डालकर एक बार चेक करें हो सकता है कि आपका सिम कार्ड के अंदर कोई दिक्कत है !

अगर आपकी सिम कार्ड दूसरे फोन में नेटवर्क पकड़ लेती है !

तो यह समस्या आपकी original फोन उसकी सेटिंग या device related issue से जुड़ी हो सकती है !

अगर आपकी Sim दूसरे फोन में भी नेटवर्क नहीं पकड़ता

तो आपका सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क provider से संबंधित समस्या हो सकता है अगर पॉसिबल हो तो आप किस दूसरे सिम को अपने फोन में लगाकर चेक कर सकते हैं !

इस तरह से basic testing से problem का सॉल्यूशन समझने में मदद मिल सकता है !

अगर Mobile Network अभी भी काम नहीं कर रहा है तो क्या करें !

मैंने जो ऊपर यह basic information को बताया और उसे अपने स्टेप बाय स्टेप अपने फोन में इस्तेमाल किया फिर भी अगर आपके फोन में नेटवर्क प्रॉब्लम आ रहा है तो आपके फोन के सेटिंग से जुड़ी हुई कोई समस्या नहीं है !

इन चीजों को एक बार चेक करें !

  • क्या आपके एरिया में नेटवर्क outage है !
  • क्या आपके आसपास दूसरे लोगों के इस नेटवर्क opertor का सिग्नल आ रहा है !
  • क्या आपकी सिम एक्टिव है !
  • क्या आपके मोबाइल प्लान अकाउंट में कोई समस्या है !
  • क्या सिम कार्ड damaged हो सकता है !

अगर आपके आसपास किसी दूसरे फोन में ऑपरेटर की नेटवर्क नहीं आ रही है तो ऑपरेटर की तरफ से टेंपरेरी नेटवर्क प्रॉब्लम हो सकते हैं !

11. Mobile Network Provider से कब contact करें !

अगर आपकी सिम किसी दूसरे compatible फोन में भी काम नहीं कर रही है या आपके account /sim/network की संबंधित समस्या लग रही है तो अपने मोबाइल नेटवर्क provider से संपर्क करना होगा !

mobile network provider customer support से संपर्क करते समय उन्हें अपना समस्या स्पष्ट रूप से बताएं और जरूरत पड़ने पर सिम अकाउंट वेरिफिकेशन पूरी करें !

12. Service Centre कब जाना चाहिए !

अगर नेटवर्क प्रॉब्लम फोन गिरने, पानी लगने या किसी physical डैमेज के बाद शुरू हुआ है तो device में Hardware Related समस्या होने की संभावना हो सकती है ?

ऐसी स्थिति में आपको सर्विस सेंटर जाना चाहिए जिससे आपका प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल जाएगा !

(FAQ)

मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा है !

इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे की टेंपरेरी नेटवर्क प्रॉब्लम सिम कार्ड प्रोबलम incorrect network सेटिंग सिम कार्ड problem के संबंधित कोई समस्या !

मोबाइल डाटा ऑन है फिर भी इंटरनेट नहीं चल रहा है क्या करें !

सबसे पहले मोबाइल डाटा को ऑफ करके दोबारा ऑन करें इसके बाद सही सिम कार्ड सिलेक्ट है या नहीं डाटा प्लान उपलब्ध है या नहीं नेटवर्क सेटिंग सही है या नहीं इसे चेक करें !

Airplane Mode को ऑन ऑफ करने से भी नेटवर्क प्रॉब्लम ठीक हो सकती है !

अगर कुछ टेंपरेरी नेटवर्क प्रॉब्लम है तो airplane mode को ऑन ऑफ करने से फोन नेटवर्क से दोबारा कनेक्ट हो सकता है हालांकि यह हर समस्या का सॉल्यूशन नहीं है !

सिम कार्ड खराब होने से नेटवर्क नहीं आ सकता है !

हां अगर आपका सिम कार्ड डैमेज या इन एक्टिवेट सिम नेटवर्क कनेक्शन की समस्या पैदा कर सकती है यह संभव हो तो सिम कार्ड को किसी दूसरे फोन में चेक कर सकते हैं !

नेटवर्क सेटिंग रिसेट करने से क्या होगा !

नेटवर्क सेटिंग रिसेट करने से फोन की कुछ नेटवर्क related सेटिंग रिसेट हो सकती है कुछ saved WiFi network और bluetooth कनेक्शन दोबारा जोड़ना पड़ सकता है !

निष्कर्ष !

Android phone में mobile network problem कोई अलग-अलग कारण हो सकता है इसलिए एंड्रॉयड फोन में अगर मोबाइल नेटवर्क नहीं है तो यह माना आपके लिए सही नहीं है कि आपका फोन खराब हो गया है !

सबसे पहले आपका फोन में ariplane mode को ऑन ऑफ करके देखें और फोन को restart करके देखें और सिम कार्ड को एक बार निकाल करके दोबारा सिम कार्ड को डालकर देखें इसके बाद नेटवर्क प्रॉब्लम ऑटोमेटिक selection और मोबाइल डाटा सेटिंग को वेरीफाई करें !

अगर यह समस्या फिर भी आ रहा है तो आप अपना सिम कार्ड को दूसरे फोन में टेस्ट करना है और जरूरत पड़ने पर नेटवर्क सेटिंग रिसेट करना उपयोगी हो सकता है !

और अगर इन सभी स्टेप के बाद भी नेटवर्क वापस नहीं आता है तो मोबाइल नेटवर्क provider में संपर्क करें या जरूरत पड़ने पर मोबाइल की professinal जांच करवाई !

मुझे उम्मीद है की इस पोस्ट के मदद से आपको एंड्रॉयड फोन की नेटवर्क प्रॉब्लम की समस्या का समाधान मिला गया है तो अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो लाइक कमेंट और शेयर जरूर करें !

अगर आपके फोन में कोई अलग नेटवर्क प्रॉब्लम आ रही है तो उसका exact प्रॉब्लम और मोबाइल मॉडल बताकर आप उसके अनुसार troubleshooting स्टेप देख सकते हैं ?

1 thought on “मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है ! Android phone में Network Problem ठीक कैसे करें ?”

Leave a Comment