नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है रमेश और मैं आज बताऊंगा मोबाइल की Lock Screen पर अपना Photo कैसे लगाएं चाहे आपके पास किसी कंपनी Android Phone है या आपके पास iPhone है दोनों का Step by Step Completed Process बताने वाला हूं ।
क्या आप भी अपने मनपसंद के कोई भी फोटो को मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई अलग से ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के समय पर ज्यादातर लोग Android Phone और iPhone का इस्तेमाल करते हैं तो आप आपने Gallery से फोटो को Lock Screen Wallpaper कैसे बना सकते हैं ।
ध्यान रखें: हर मोबाइल कंपनी का इंटरफेस थोड़ा अलग होता है जैसे की Samsung Galaxy में विकल्प के नाम अलग हो सकते हैं Google Pixel में अलग और iPhone में Lock Screen को Customise करने का तरीका अलग होते हैं ।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मोबाइल की Lock Screen पर Photo कैसे लगाएं Photo को सही तरीके से Crop कैसे करें Lock Screen और Home Screen को अलग-अलग कैसे रखें और अलग Photo लगाने का Option दिखाई ना दे तो क्या करना चाहिए ।
इसे भी पढ़ें: Whatsapp के Home Screen Background पर Photo कैसे लगाये? जानिए आसान तरीका
मोबाइल की Lock Screen पर Photo कैसे लगाएं ?
सबसे पहले यह आसान तरीका जानते हैं अगर आपके पास Android फोन है तो सामान्य तौर पर यह स्टेप आपके फोन पर काम कर सकता है ।
- अपने Phone की Gallery या Photos App को खोलें ।
- जिस Photo को Lock Screen पर लगाना है उसे फोटो को Select करें ।
- ऊपर में 3 डॉट के ऊपर क्लिक करें ।
- फिर Set as Wallpaper के ऑप्शन पर जाएं ।
- फिर अगर फोन पूछता है की फोटो कहां लगानी है तो Lock Screen को चुने ।
- फिर फोटो को अपने अनुसार Crop करें ।
- आखिर में Done, Apply या Set Wallpaper के Option पर क्लिक करें ।
ध्यान रखें: अलग-अलग Android फोन में Menu और Button के नाम अलग-अलग हो सकते हैं Android की Official Help Center भी यह बताती है कि Setting के Steps Device के अनुसार बदल सकते हैं ।
अगर Gallery से यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है तो Setting > Wallpaper & Style को Section में जाकर फोटो चुनना ज्यादा आसान हो सकता है ।
Samsung मोबाइल की Lock Screen पर अपनी Photo कैसे लगाएं ?
अगर आपके पास Samsung Galaxy का फोन है तो आप काफी आसानी से Lock Screen को Customise कर सकते हैं और Samsung में मौजूदा Support Instructions के अनुसार Gallery की फोटो को Lock Screen Wallpaper के रूप में लगा सकते हैं ।
इसके लिए:
- सबसे पहले Setting खोलें ।
- फिर Wallpaper & Style पर जाएं ।
- Change wallpaper पर Tap करें ।
- फिर Gallery से अपने पसंद की फोटो चुने ।
- अब फोटो को Lock Screen के लिए सिलेक्ट करें ।
- फोटो को अपने अनुसार Adjust करें ।
- अब Done या Apply पर क्लिक करें ।
कुछ Samsung Galaxy phone में lock screen को सीधे touch करके hold करने पर भी customization screen भी खुल जाती है ।
Samsung Galaxy के One UI Version में फोटो के साथ Frame और Effect जैसी Customization की सुविधा भी कुछ डिवाइस पर उपलब्ध है हालांकि कौन-सा ऑप्शन दिखाई देगा यह आपके फोन के मॉडल और Software Version पर निर्भर कर सकता है ।
Samsung Phone में एक से ज़्यादा Photo कैसे लगाएं ?
कुछ Samsung Galaxy फोन में Lock Screen के लिए Gallery से कोई फोटो चुनने की सुविधा भी मिलती है इससे हर बार एक तस्वीर देखने के बजाय लॉक स्क्रीन पर अलग-अलग Photos का अनुभव मिल सकता है ।
अगर आपके भी Samsung फोन में यह सुविधा उपलब्ध है तो Wallpaper Setting में Gallery को चुनकर एक से ज्यादा फोटो सेलेक्ट करें और फिर उन्हें लॉक स्क्रीन के लिए अप्लाई करें ।
Google Pixel में Lock Screen पर Photo कैसे लगाएं?
अगर आप Google Pixel का इस्तेमाल करते हैं तो फोटो लगाने का तरीका अलग हो सकता है ।
Google Pixel में:
- Home Screen में कुछ देर तक Long Press करें ।
- फिर Wallpaper & Style पर टैप करें ।
- फिर Change Wallpaper चुने ।
- Lock screen के लिए Wallpaper ऑप्शन सेलेक्ट करें ।
- फिर अपना फोटो चुनने के लिए Choose a Photo पर क्लिक करें ।
- Gallery से अपने मनपसंद के फोटो को सेलेक्ट करें ।
- फोटो को अच्छे से Adjust करें ।
- फिर Lock Screen पर Apply करने के लिए Confirm करें ।
Google Pixel से Home Screen और Lock Screen में अलग-अलग Wallpaper लगाने का ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकता है इसलिए अगर आप चाहते हैं Home Screen पर एक अलग से Photo लगाई और Lock Screen पर एक दूसरी Photo दिखाई दे तो यह दोनों अलग-अलग सेलेक्ट करके कर सकते हैं ।
iPhone की Lock Screen पर अपनी Photo कैसे लगाएं?
अगर आपके पास iPhone है तो iPhone में Lock Screen को Customise करने का आसान तरीका दिया गया है आप अपने Photo Library से कोई भी Compatible Picture चुनकर उसे Lock Screen पर लगा सकते हैं ।
तरीका 1: Setting से Photo कैसे लगाएं
- iPhone में Setting को खोलें ।
- फिर Wallpaper पर टैप करें ।
- Add New Wallpaper चुने ।
- फिर Photo Option पर टैप करें ।
- अब अपने मनपसंद के फोटो को Select करें ।
- फोटो को अपने जरूरत के हिसाब से Customize करें ।
- फिर Add पर टैप करें ।
- अब आपकी जरूरत के अनुसार Set as Wallpaper चुन सकते हैं या Home Screen को अलग से Customize कर सकते हैं ।
इस तरह से अपना फोटो को सेलेक्ट करके Lock Screen पर लगा सकते हैं ।
तरीका 2: सीधे Lock Screen से Photo बदले
- iPhone के Lock Screen पर Long Press करें ।
- इसके बाद Wallpaper Customization खुल जाएगा ।
- यहां से नया Lock Screen बनाने के लिए Add New Wallpaper चुने ।
- और Gallery में जाकर अपने मनपसंद के तस्वीर को Select करें ।
iPhone में केवल Photo बदलना ही नहीं बल्कि Clock Style, Widgets और कुछ अन्य Lock Screen Element को भी Customize किया जा सकता है ।
Lock Screen के लिए Photo कैसी होनी चाहिए?
कई बार Photo लगाने के बाद समस्या फोटो की नहीं बल्कि उसकी Size और Composition की होती है अगर तस्वीर Horizontal है और आपका फोन में Vertical Display इस्तेमाल करते हैं तो Photo का काफी हिस्सा Crop हो सकता है ।
इसलिए अपने फोन के Lock Screen के लिए फोटो चुनते समय इन बातों को ध्यान रखें:
Vertical Photo इस्तेमाल करें ?
फोन की Screen आमतौर पर Portrait Orientation में होता है इसलिए Vertical फोटो पूरी स्किन को बेहतर तरीके से Cover कर सकती है ।
मुख्य व्यक्ति का Object को बीच में रखें
अगर आप किसी व्यक्ति का Photo चुने हैं तो कोशिश करें कि उसका चेहरा बहुत ऊपर या किनारे पर ना हो वरना Clock या नोटिफिकेशन उसके ऊपर आ सकती है ।
बहुत ज्यादा Text वाली Photo से बचें
अगर कोई Wallpaper में जरूरी Text है तो उसे स्क्रीन के उसे हिस्से में ना रखें जहां पर नोटिफिकेशन दिखाई देती है ।
High Quality फोटो चुनें
अगर आप कम Quality वाले फोटो को लॉक स्क्रीन पर लगाते हैं तो आपका Screen Blurry जैसा दिखाई दे सकता है इसलिए बेहतर परिणाम के लिए साफ सुथरा हाई क्वालिटी का फोटो इस्तेमाल करें ।
Photo Lock Screen पर सही से दिखाई नहीं देती है तो क्या करें ?
कभी-कभी Photo लगाने के बाद ऐसा लगता है की फोटो ज्यादा Zoom हो गया है और फोटो में व्यक्ति का चेहरा कट गया है ये कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं ।
पहला कारण: फोटो लगाने के समय आप उसे फोटो को अच्छे से Adject नहीं करते हैं ।
दूसरा कारण: Wallpaper को Set करते समय Automatically फोटो Crop हो जाता है ।
तीसरा कारण: Lock Screen पर clock या elements photo के महत्वपूर्ण हिस्सा को Cover कर रहे हैं ।
इस स्थिति में फोटो को पहले किसी Editing App से फोटो को Crop या Adject करके तैयार करें इसके बाद Wallpaper के रूप में सेट करें ।
अगर फोटो बहुत ज्यादा Zoom हो रहा है तो Preview Screen में फोटो को Adject करने का ऑप्शन भी कई फोन में मिलता है ।
क्या Lock Screen में अपनी Photo को लगाने के लिए कोई App की जरूरत है ?
नहीं: सामान्य तौर पर अपनी Photo को Lock Screen Wallpaper बनाने के लिए कोई भी Third Party App की जरूरत नहीं होती है ।
Android Phone और iPhone दोनों में Lock Screen पर फोटो Set करने का Setting फोन के अंदर दिया गया है जिसे आप Customize करके अपना कोई भी मनपसंद का फोटो Gallery से लगा सकते हैं ।
Lock Screen में Photo बदलने का सबसे आसान तरीका ।
अगर आपके Lock Screen पर कोई पुराना फोटो लगा है और उसे आप हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन के Wallpaper सेटिंग खोलें ।
फिर Current Lock Screen Perview पर टैप करें और फिर फोटो बदलने का ऑप्शन दिखाई देगा इसके बाद Gallery से कोई नई फोटो चुने और फोटो को Set करें ।
कुछ स्मार्टफोन के अंदर Lock Screen में Long Press करें फिर Customization खुल जाती है इसके बाद यहां से सेटिंग का ऑप्शन चुनकर लॉक स्क्रीन का फोटो को चेंज कर सकते हैं ।
इसे भी पढ़ें: Call आने पर Full Photo कैसे लगाएं? Call Screen पर Photo लगाने का आसान तरीका l
निष्कर्ष:
अब आपको पता चल गया है कि मोबाइल के Lock Screen पर फोटो कैसे लगाएं चाहे आपके पास Samsung Galaxy का फोन है या आप Google Pixel या कोई भी दूसरा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं या iPhone का इस्तेमाल करते हैं ।
सबसे जरूरी बात जब आप फोटो को Lock Screen पर Set करेंगे तब फोटो का क्वालिटी अच्छा होना चाहिए फोटो Vertical होना चाहिए तभी जाकर लॉक स्क्रीन पर फोटो को सेट करें ।
अगर आपका उद्देश्य है सिर्फ़ लॉक स्क्रीन पर फोटो लगाना तो इसके लिए आपको कोई भी Third Pirty App Install करने की जरूरत नहीं है ऊपर बताई गई स्टेप को फॉलो करके आप Lock Screen पर Photo को सेट कर सकते हैं तो अगर आप सभी को यह पोस्ट पसंद आया है तो पोस्ट को लाइक, कमेंट, शेयर करना ना भूले ।
FAQ: अक्सर पूछने वाला सवाल
क्या Gallery से अपना Photo को Lock Screen पर लगा सकते हैं
हां बिल्कुल: Android Phone और iPhone दोनों में यह ऑप्शन दिया गया है जिससे आप अपने Gallery से Lock Screen Wallpaper सेट कर सकते हैं ।
Lock Screen और Home Screen पर अलग-अलग फोटो लगा सकते हैं
हां बिल्कुल: अगर आपके पास iPhone या Android फोन है तो दोनों में यह सेटिंग दिया क्या है जिससे आपका अलग-अलग Wallpaper चुनने का ऑप्शन दिया गया है ।
बिना किसी App के Lock screen पर Photo बदल सकते हैं
हां ज्यादातर फोन के अंदर बिना किसी App को इस्तेमाल करके Lock Screen पर आप कोई भी फोटो को लगा सकते हैं ।
Photo लगाने के बाद Blur क्यों दिखाई देता है
इसका यह कारण हो सकता है कि आपका फोटो बहुत ही ज्यादा Low Quality का है या आपका फोटो बहुत ज्यादा Crop हो चुका है ज्यादा Zoom हो चुका है जिसके कारण से फोटो का क्वालिटी Blur दिखाई देता है ।
Samsung phone के Lock screen Photo कैसे लगाएं?
अगर आपके पास Samsung Galaxy का फोन है तो आप Setting को Open करें Wallpaper & Style पर जाएं फ़िर Change Wallpaper पर जाकर अपने Gallery से फोटो को चुने फिर Lock Screen पर फोटो को Set करें अलग-अलग Samsung Phone के Model के अंदर ऑप्शन थोड़ा बहुत Change हो सकता है ।
1 thought on “मोबाइल की Lock Screen पर अपनी Photo कैसे लगाएं? Android और iPhone का आसान तरीका”